विश्व के सभी धर्मों ने मानवीय रिश्तो में सद्भाव और प्रेम का संचार हो इसको धर्म का प्राण बताया है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर (महावीर भवन 23 जुलाई 2023)। पंथ रूपी कट्टरता की बेडियो में कैद कर मानवता के टुकड़े टुकड़े करने वाले धर्म और मानवता के कट्टर शत्रु हैं। राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश संबोधित करते कहा कि मानव-मानव में भेद करें धर्म नहीं पाखंड है।
उन्होंने कहा कि विश्व के सभी धर्मों ने मानवीय रिश्तो में सद्भाव और प्रेम का संचार हो इसको धर्म का प्राण बताया है।
मुनि कमलेश ने कहा कि धर्म मानव से मानव को जोड़ने का काम करता है तोड़ने का नहीं तोड़ना तो अधर्म और पाप की निशानी है। राष्ट्रसंत ने कहा कि दुर्भाग्य है होटल और मोटर में बिना भेदभाव के रह सकते हैं बैठ सकते हैं परंतु धर्म का नाम आते ही कण-कण में बिखर जाते हैं। जैन संत ने कहा कि मानवीय एकता और अखंडता को मजबूत करने और उसमें वृद्धि करने के लिए जो भी धर्म और उपासना सहयोगी बनती है वही महान है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली जिला इकाई मंदसौर के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश जैन महिला शाखा अध्यक्ष सीमा नाहर मंच के राष्ट्रीय मंत्री विमल छिगावत नीमच मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत वीरवाल जैन सहित18 जनों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर सेवा में पहुंचा सूरत के कार्यकर्ता भी पहुंचे इंदौर संघ ने उनका अभिनंदन और स्वागत किया महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ।