
रतलाम । आज रतलाम जिला बस संचालक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक अध्यक्ष सुबेन्द्रसिंह गुर्जर द्वारा बुलाई गई। बैठक में वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में बस संचालकों के द्वारा विभिन्न शासकीय रैलियों में लगाई गई बसों के भुगतान में देरी हुई हैं उसको लेकर अपनी चिंता प्रकट की उसके लिए सर्वसहमति से जिलाधीश महोदय को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया l बैठक में लक्ष्मण सिंह सिसोदिया ,अयूब मेव, पंकज उदीवाल, विकास अग्रवाल, मनीष जैन , श्यामलाल टांक,अमित राठी, सत्तार मेव, लकी राठौड़, भारत सिंह राठौर, केयूर उदीवाल , दादू, सूरज नेका आदि साथीगण उपस्थित थे।