भरहेसर की भावयात्रा ऐसा आयोजन जिसने सभी को अभिभूत कर दिया

तलेगांव (दाभाडे) पुणे । परोपकार सम्राट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती शिष्य पंचम वर्षीतप आराधक वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा. मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.मुनिश्री प्रीतियश विजयजी म.सा.आदि ठाणा का परमपथ चातुर्मास 2023 बड़े ही धूमधाम से दिव्य भव्य नत्य आयोजनों के साथ चल रहा है । चातुर्मास मंगल प्रवेश से ही निरंतर धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है। संतश्री पीयूषचंद्र विजयजी की ओजस्वी वाणी में लोग ज्ञानगंगा से लाभान्वित हो रहे हैं। सिद्धितप धर्मचक्र तप एवं अन्य तपाराधना की झड़ी सी लगी हुई है। इसी कड़ी में संडे स्पेशल कार्यक्रम में भरहेसर की भावयात्रा का अद्भुत अनुपम आनंददायी दिव्य कार्यक्रम किया गया। मुनिराज श्री रजतचद्र विजयजी म.सा.ने बताया प्रातः प्रतिक्रमण में बोले जाने वाले 13 गाथा युक्त भरहेसर सूत्र पर आधारित इस आयोजन में 101 महापुरुषों एवं सतियों के जीवन की झलक स्मरण होती है। ऐसे ऐसे जिनशासन में विरले महापुरुष हुए जिनकी दांस्ता सुनकर जीवन आनंदित व रोमान्चित हो जाता है। 54 महापुरुष व 47 महासतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गुरुभगवंतो ने सुंदर-सुंदर राग में गाथाए बोली । इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अनेकों सदस्यों द्वारा विविध पात्र की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। श्री भंवरलालजी सोलंकी (भरत महाराजा), श्री अशोक कुमारजी पालरेशा (धन्ना सेठ), श्री इंदरमलजी सोलंकी (शालीभद्र),श्री राहुल सोलंकी (स्थूलिभद्र), सिद्धार्थ अनुपशहा (नंदीषेण मुनि), श्री ह्रीं दिवाणी ( अईमुत्ता मुनि),
श्री कल्पना प्रकाशजी ढुमावत (दमयंती), कु.समीक्षा समीरजी परमार (सुभद्रा), श्री डिंपल चेतनजी परमार (सुलसा), श्री दिया संजयजी परमार (सुंदरी), श्री स्वाती अनुपजी शहा (राजमती), कु.निर्वी आकाशजी ओसवाल (सीता)‌, श्री गौरी हितेशजी राठोड (चंदनबाला) ,के पात्र बनकर प्रस्तुती दी। सभी की प्रभावशाली स्पीच एवं ड्रेस कॉन्बिनेशन आकर्षक थे।
पुष्पमाला का चढ़ावा श्री ऋषभ राकेशजी मेहता झाबुआ,श्री गौतम स्वामीजी की आरती श्री हेमंतभाई रमेशभाई दिवाणी परिवार, श्री राजेंद्रसूरिजी की आरती श्रीमती ईंदराबेन भंवरलालजी सुराणा आकु्र्डी ने लिया। इस आयोजन में प्रभु महावीर एवं चंदनबाला की आकर्षक रंगोली श्री शांतिनाथ महिला मंडल ने बनाई। पिंकी बेन प्रियंका बेन स्वाती बेन सायली बेन ने सुंदर सहयोग प्रदान किया।
सतीश जी नागोत्रा सोलंकी की ओर से भरहेसर पर आधारित प्रश्न वाटिका के पुरस्कार दिए गए।
झाबुआ से आये ऋषभ महेता ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। सभी बने हुए पात्र परिवार की ओर से तीन विशिष्ट लकी ड्रॉ पुरस्कार दिए गए
आगामी रविवार 30 जुलाई को चलो महाविदेह चले सीमंधर स्वामी की भावयात्रा का अद्भुत आयोजन किया जाएगा।