समाजसेवियों का शाल माला एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया



जावरा। श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ सेवा समिति जावरा का मैत्री मिलन समारोह जनता परिसर जावरा में सम्पन्न हुआ। संस्था द्वारा मैत्री मिलन समारोह से पूर्व जीव दया गौशाला में मूक पशुओ हरी घास खीलाकर सेवा करि।आयोजित मैत्री मिलन समारोह के मुख्य अतिथि श्री संतोष जी ओहरा रतलाम, श्री विनोद जी डांगी रतलाम, श्री अभय जी श्रीमाल रिंगनोद केआतिथ्य में सर्वप्रथम दीप प्रवज्जलन हुआ। अतिथियों का बहुमान संस्था अध्यक्ष श्री बसंतीलाल चपडोद, परामर्शदाता अभय सुराणा, सचिव अनिल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नगीन सकलेचा ने किया।
मंगल प्राथना रेखा सुराणा व पुष्पा चपडोद द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित रतलाम से मंजूश्री ओहरा एवम कोमल श्रीमाल का बहुमान भी किया गया। अध्यक्षीय उदबोधन बसंतीलाल चपडोद द्वारा दिया गया। संस्था की सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी परामर्श दाता अभय सुराणा द्वारा रखी गई साथ ही उपस्थित सदस्यों हेतु प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया जिसमें सही उत्तर आने पर 10 सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि श्री संतोष जी ओहरा (प्रदेश मंत्री वेयावच समिति त्रिस्तुतिक श्री संघ) ने कहा कि संस्था की सेवा गतिवधियां बहुत श्रेष्ठ है, साथ ही आपने ,अपनी ओर से एक माह की स्वधर्मी सहायता योजना एवं जीव दया का एक माह के नखरे का लाभ लिया। विशेष अथिति विनोद जी डांगी (संयोजक चुलतेरस महोत्सव समिति सरसी के संयोजक) ने भी संस्था के सेवा कार्यो की सराहना करते हुवे कहा कि मैंने जो कुछ संस्था के बारे में सुना था उससे कहीं अधिक मैंने यहां कर देखा है। आपने अपने पिताजी माताजी स्वर्गीय श्री श्रेणीकलाल जी सुशीला जी डांगी की स्मृति में स्वधर्मी सहायता एवं जीव दया में भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए योजना का लाभ लिया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्री अभय श्रीमाल (राष्ट्रीय महामंत्री अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच) ने कहा कि में संस्था के सेवा कार्यो से अभिभूत हु निश्चित संस्था परोपकार के श्रेष्ठ कार्य कर रही है। आपने अपने श्री जैन दिवाकर हायर सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद में 5 जैन बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिए जाने की घोषणा की साथ ही आपने कहा कि बच्चों को वाहन भी निशुल्क उपलब्द्ध होगा। संस्था द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुवे शाल माला एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों के ड्रेस की घोषणा श्री आनंदीलाल संघवी स द्वारा की गई। सभी अतिथियों ने संस्था की सेवा गतिविधियों को देखते हुए संस्था की सदस्यता भी ग्रहण करी। विवाह वार्षिकी संयोजक श्री राजकुमार हरण श्रीमती मंजू हरण द्वारा अप्रैल से जून माह में जीन सदस्यों की विवाह वर्षगांठ थी उन सभी दंपति साथियो का स्वागत कर अतिथियों के हाथो से स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।गत वर्ष में नियमित्त सेवा गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों, शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में जीव दया के क्षेत्र में, उल्लेखनीय सेवा कार्यं करने पर संस्था के डायनामिक पूर्व अध्यक्ष अभय सुराणा का सम्मान भी संस्था द्वारा किया गया। सुराणा के साथ ही पूर्व सचिव पुखराज पटवा एवं पूर्व कोषाध्यक्ष शांतिलाल डांगी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव अनिल चोपड़ा ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था के उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने किया।
इस अवसर पर अशोक लुक्कड़, चंदनमल कोठारी विनोद वरमेचा, विनोद लुनिया, आनंदीलाल संघवी, सरदारमल चोरडिया, डॉ अशोक मंडलेचा राजकुमार हरण, शांतिलाल रुनवाल विजय आंचलिया, डॉ अनिल छाजेड़, सुशील जैन, विमल चपडोद पारस छाजेड़,
दिलीप चतर अजय आंचलीया आदि सदस्यों के साथ ही मातृशक्ति भी उपस्थित थी
उक्त जानकारी सह सचिव रमणीक कांकरिया द्वारा प्रदान की गई।