आवेदन पत्रों को आनॅंलाईन के माध्यम से खोला गया

रतलाम (निप्र) । प्राधिकरण की आवासीय योजना क्र. 04 श्री परशूराम विहार में 16 रिक्त आवासीय भूखण्ड़ एवं 01 भूखण्ड़ स्कूल उपयोग हेतु रिक्त भूखण्ड़ के लिये एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से उच्चतम बिड आमंत्रित की गई थी को दि. 24/07/2023 को प्रातः 11.30 बजे प्राधिकरण कार्यालय में प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा तथा उपस्थित हितग्राहियों की उपस्थिति में खोला गया ।
उक्त जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पोरवाल ने बताया की योजना में स्कूल सहित रिक्त 17 भूखण्ड़ों के लिये दि. 12 जून-2023 से 30-जून-2023 तक एम.पी. ऑंनलाईन के माध्यम से उच्चतम बिड आमंत्रित की गई थी किन्तु जनता की अपील पर उक्त अवधि दि. 18 जुलाई 23 तक बढ़ाई गई थी । 17 भूखण्ड़ हेतु कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से दो आवेदकांे द्वारा आवेदन पत्र क्रय किये गये लेकिन उनके द्वारा धरोहर राशि जमा नहीं किये जाने से शेष 99 आवेदकों के आवेदन पत्रों को आनॅंलाईन के माध्यम से खोला गया ।
आनॅलाईन हेतु प्राप्त बिड़ को देर शाम तक कार्यालय में खोला गया । इस दौरान कार्यालय के उपयंत्री भावेश पाटिल, सम्पदा अधिकारी राजेश उपाध्याय,कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजली शर्मा सहित हितग्राही उपस्थित थे ।