कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की



रतलाम 26 जुलाई। 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर जवाहर नगर स्थित कारगिल उद्यान पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित कर उन्हे याद कर कहा कि आओ झुक कर प्रणाम करें उनको जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है खुश नसीब है वो जवान जिनका खून देश के काम आता है।
इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव, श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर राठौर व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ कारगिल युद्ध में सम्मिलित सैनिको का पुष्पमाला पहनाकर व शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।