उपसंचालक सामाजिक न्याय की विभागीय परामर्शदाता की बैठक संपन्न

रतलाम । उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 26 जुलाई को संपन्न हुई जिसमें कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा के अलावा अजाक्स जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर लश्करी तथा कर्मचारी संघों के पदाधिकारी सर्वश्री तेजपाल सिंह राणावत, चरण सिंह चौधरी, सुनील वर्मा, राकेश बोरीया, अरुण शर्मा, नरेश यादव, सूर्यकांत सिंह, दीपक छपरी, प्रेमसिंह राठौर उपस्थित थे। बैठक में कर्मचारियों के लंबित स्वत्व, अभिलेख संधारण, रोस्टर इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा की गई। सूचनाओं के आधार पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया।