मोटिवेट करते हुए दृष्टिहीन बच्चो के साथ मनाया जन्मदिन

रतलाम। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्द्र प्रभा देवी दुबे की पुत्र वधु श्रीमती सपना दुबे ने अपना जन्मदिन रोटरी हाल में नेत्रहीन बच्चो के साथ जन्मदिन मनाया और भजन भी गाये। सपना दुबे ने दृष्टिहीन बच्चों से बात करते हुए कहा कि तुम्हें हमेशा पॉजिटिव थिंकिंग रखना है और जो पॉजिटिव थिंकिंग रखेगा वह जीवन में श्रेष्ठता प्राप्त करता ही है तथा श्रीमती दुबे ने कहां की तुम्हें कभी भी किसी भी वस्तु की जरूरत हो तो मुझे बताएं मैं हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर हूं और जो भी लोग यहां तक नहीं पहुंच पाए हैं उन्हें जरूर तुमसे मिलाऊंगी जिससे कि तुम्हें किस चीज की कमी नहीं हो तथा समय-समय पर मैं तुम सभी बच्चों के बीच आऊंगी यह मेरा वादा है। इस कार्यक्रम में अवस्थित नेत्रदान प्रेरक हेमंत मूणत, विद्यालय प्रभारी राजेश भार्गव, जनक नागल, मैनेजर किरण जी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा, अनुराधा जी दुबे, रत्ना पाल, राधा चौहान, मंजुला महेश्वरी , रिया दुबे, रितिका दुबे उपस्थित रही।