महापौर श्री पटेल ने हिम्मत विहार कॉलोनी के उद्यान में किया पौधारोपण

रतलाम 27 जुलाई । अंकुर अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 19 स्थित हिम्मत विहार कॉलोनी के उद्यान में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड पार्षद श्रीमती कविता चौहान व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने नागरिकों से आव्हान किया कि रोपे गये पौधो का पालन पोषण अपने बच्चों की तरह करें। नगरिकों द्वारा उद्यान में बच्चों के झूले व ओपन जिम के उपकरण लगाने की मांग पर महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने आश्वस्त किया।
पौधारोपण के अवसर पर सर्वश्री मनोज बैरागी, कमल सिंह, यशवंत, विकास, पवन, गोपाल विजयवर्गीय, उच्चबलाल सिलावट, रामचन्द्र प्रजापत, नरेश परदेशी, प्रमोद सोनी, टीना सेन, अनिता सौलंकी, राधा विजयवर्गीय, कैलाश मईड़ा, राम कुमार जोशी, मनीष कटकानी सहित क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र चौहान ने किया व आभार हिम्मत विहार कॉलोनी अध्यक्षा संजना वर्मा ने माना।