आलोट । विधानसभा 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुथ जीतो चुनाव जीतो संकल्प के साथ तैयारियां शुरू कर दी है उक्त बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जितेंद्र थावरचंद गहलोत मौजूद रहे बैठक के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव आलोट विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन भाजपा मंडल आलोट अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया मंचासीन रहे बैठक में उपस्थित बुथ अध्यक्ष, बीएलओ 2, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं महामंत्री आदि पदाधिकारियों की आलोट विधानसभा विस्तारक शिव लाल पाटीदार द्वारा बैठक ली गई जिसमें आने वाले चुनाव में चुनाव तैयारियां प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी एवं बुथ जीतो चुनाव जीतो के नारे के साथ काम करने को कहा साथ ही कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में कोई भी चेहरा हो हमारे लिए केवल कमल निशान है बूथ अध्यक्षों, महामंत्री एवं बीएलओ 2 व शक्ति केंद्र प्रभारियों को किस प्रकार कार्य करना है उसको लेकर विस्तार से कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की बैठक में अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंचासीन पदाधिकारियों ने एक के बाद एक संबोधित किया।