
रतलाम। प्रसिद्व समाजसेवी ओर श्री दिगंबर जैन नरसिंहपुरा समाज रतलाम के अध्यक्ष श्रीमान राजेश जी जैन भजियावाला के सुपुत्र श्री आर्यन जैन ने आईआईटी रुड़की (I I T roorkee -B.TECH (computer & science) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आज प्रातः हुए दीक्षान्त समारोह में आर्यन को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया। इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी समाज ने भजिया वाला परिवार को ढेरो बधाईयां प्रेषित की ओर आर्यन उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की । उक्त जानकारी समाज के विजय जैन नरसिंह पूरा ने दी ।