संत श्री रविदास समरसता यात्रा का विकासखंड जावरा की सीमा पर, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने किया स्वागत

रतलाम 28 जुलाई 2023। रतलाम जिले में आई संतो शिरोमणि श्री रविदास समरसता यात्रा 28 जुलाई को दोपहर पश्चात आलोट से होते हुए विकासखंड जावरा की सीमा में प्रवेश किया। इस अवसर पर विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडे, मध्यप्रदेश योग आयोग के उपाध्यक्ष श्री भरत बैरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री बलवंत भाटी, एसडीएम श्री अनिल भाना द्वारा स्वागत किया गया, यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। विधायक श्री पांडे, श्री भरत बैरागी आदि ने चरण पादुका पूजन किया।