रतलाम । समता भवन नोलाईपूरा पर राम महिमा महोत्सव चातुर्मास के अंतर्गत शासन दीपक आदित्य मुनि महाराज साहब ने 16 वर्ष तक वैवाहिक संबंध निभाने वाले जोड़ों को शिविर के माध्यम से प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर समझाया कि हमने हमारे व्यवहारिक जीवन की शुरुआत करने के साथ-साथ वैवाहिक जीवन को भी आगे बढ़ाया व आज भी हम देखते हैं कि बहुत सारे पति पत्नी में सामंजस्य नहीं बैठने के कारण पारिवारिक ,मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही जिससे हमें मिलकर तो सुधारना ही है साथ ही घर में परिवार में ऐसे कोई भी कपल हो उनकी जीवन को सुगम बनाने का भी प्रयास करना है और यह सौम्य सरल भाव से ही किया जा सकता है शिविर में लगभग 100 कपल से अधिक ने भाग लिया उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह शिविर कपल के बीच की सामान्यता पारिवारिक सामंजस्य लाने के साथ-साथ उन्हें धार्मिक राह पर ले जाने का भी प्रयास है साथ ही 16 वर्ष तक के विवाह वालों के बच्चे भी बड़े हो गए हैं उस तरुण शक्ति को मार्ग देने का समय है यह भी माता पिता को बोध कराया शिविर संयोजक सौरभ छाजेड़ दीपिका चंडालिया प्रवीणा सेठिया अर्पित बाफना ने शिविरार्थीयों का आभार माना व आव्हान किया की आगे भी शिविर का आयोजन किया जाएगा उसमें पधार कर अपने जीवन की कुंजी को जाने वैवाहिक जीवन में रहते हुए सांसारिक जीवन को सफल बनाएं।