

रतलाम । रोट्ररी क्लब रतलाम सेंट्रल एवं कटारिया परिवार द्वारा सागोद रोड पर रोड डिवाइडर पर भव्य वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सागोद रोड पर आज रोट्ररी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल, टेम्टेन अंकलेसरिया, अनोखी लाल कटारिया, के आतिथ्य में वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
समारोह को क्लब अध्यक्ष हीरालाल डांगी ने सम्बोधित करते हुए वृक्षारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाजना बस स्टैंड से वरोठ माताजी मंदिर तक रोड़ के बीच में बने डिवाईडर पर वृक्षारोपण किया जाएगा जिसमें पोधो की साईज ३ से ८ फीट तक रहेगी । ताकी पौधे जल्दी विकसित हो सके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीमेंट ट्री गार्ड लगाए जाएंगे ।
आयोजित समारोह में क्लब परिवार द्वारा श्री अनोखीलाल कटारिया का शॉल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंकलेसरिया ने सफलतापूर्वक आगे बढऩे और अच्छे कार्य करने के लिए कटारिया परिवार एवं रोट्ररी क्लब को बधाई दी । महापौर प्रहलाद पटेल ने कह कि बाजना रोड डिवाइडर पर वृक्षारोपण अपने आप में एक अच्छी पहल है। आपने कहा कि पौधे लगाना आसान कार्य है परन्तु उनका पालन पोषण करना उतना ही जरूरी है। सरकार एवं नगर निगम के साथ ही आमजन को भी वृक्षारोपण के कार्य एवं उनके रखरखाव में सहभागिता निभानी चाहिए। रतलाम को ग्रीन रतलाम – क्लीन रतलाम बनाना है। आपने कहा कि बड़ा पर्यावरण पार्क (रीजनल पार्क) रतलाम में बनाना है । जिसमें इंसानों के साथ ही पक्षियों का आशियाना बन सकें । नगर में ६ बगीचों के रखरखाव के लिए महापौर निधि २ करोड़ की लागत से बगीचों को विकसित किया जाएगा । साथ ही क्लब से अनुरोध किया है कि वे बगीचों को विकसित करे एवं जनता को सौंपे ।
इस अवसर पर अनोखीलाल कटारिया ने संबोधित करते हुए वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छता का जो अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने २०१४ में प्रारम्भ किया था उसका असर अब दिख रहा है । मैं रोट्ररी क्लब का आभारी हूं कि इस कार्यक्रम में मुझे सम्मिलित किया गया।
सम्मान समारोह के पश्चात बाजना बस स्टैंड रोड पर रोट्ररी क्लब सेंट्रल रतलाम एवं कटारिया परिवार द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया । साथ ही वृक्षों की सुरक्षा के लिए सीमेंट के ट्री गार्ड लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सचिव राजेन्द्र अग्रवाल ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अभय मेहता, रोहित रूनवाल, अखिलेश गुप्ता, अनिल बाफना, अश्विनी शर्मा, यशवंत पावेचा, राजेश जैन, पारस मूणत, धर्मेंद्र ललवानी, वीरेन्द्र जैन, राकेश (बालाजी) क्लब सदस्य एवं कटारिया परिवार के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।