जन चेतना मंच जावरा द्वारा जावरा को जिला बनाने संबंधी आगामी रणनीति पर विचार विमर्श

जावरा (अभय सुराणा ) । जन चेतना मंच जावरा द्वारा जावरा, पिपलोदा, ताल, आलोट एवं खाचरोद, तहसील तथा ढोढर, रिंगनोद, कालूखेड़ा, बरखेड़ा कला , सहित अन्य टप्पा तहसील को मिलाकर जावरा को जिला बनाने की लंबित मांग के कार्यान्वयन संबंधी एक बैठक मंच महामंत्री जगदीश राठौर के निवास पर आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुजान कोचट्टा ने की । बैठक के प्रारंभ में महामंत्री जगदीश राठौर पत्रकार ने सन 1998 से लेकर अब तक जन चेतना मंच की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में सर्व अनुमति से विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय (एडवोकेट) व रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन प्रकाश बारोड संयोजक, समाजसेवी सुदेश खारीवाल व डॉ काटजू मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष अजीत चत्तर कार्यकारी अध्यक्ष, लायन्स झोन चेयरमैन शेखर नाहर व पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी अभय श्रीवास्तव कार्यालय मंत्री, समाजसेवी विनोद मेहता व वरिष्ठ पत्रकार पारस छाजेड मंत्री,अखिल भारतीय जूना गुजराती समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोलंकी कोषाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष तथा सक्रिय समाजसेवी नरेंद्र मकवाना सह – कोषाध्यक्ष , समाजसेवी असलम मेव संगठन सचिव, अशोक ओरा संगठन सह-सचिव मनोनीत किए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वाराआम सहमति से आगामी रणनीति पर चर्चा की गई । बैठक में बड़ावदा,पिपलोदा, सुखेड़ा, कालूखेड़ा, ढोढर, रिंगनोद, हाटपिपलिया, ताल, आलोट, बरखेड़ा कला, मंडावल एवं खारवा कला, घिनोदा एवं खाचरोद आदि स्थानों से जन चेतना मंच के पदाधिकारी मनोनीत करने का निर्णय लिया गया । उल्लेखनीय है कि जन चेतना मंच के संरक्षक डॉ राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 6 मर्तबा ज्ञापन दिए तथा उनके लगातार प्रयास जारी है। नगर पालिका परिषद जावरा अध्यक्ष ‌अनम कडपा , उपाध्यक्ष सुशील कोचटा ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के सिंह कालूखेड़ा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मोहम्मद यूसुफ कडपा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती निर्मला हाड़ा, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा व जिला पंचायत रतलाम के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ‌का भी जावरा जिला बनाओ अभियान में सहयोग मिला है। जन चेतना मंच में सभी राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के अलावा समाजसेवी, व्यापारिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं , ट्रेड यूनियन, मातृशक्ति, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं अभिभाषक गणों, पार्षदों, पंच सरपंच एवं जनपद प्रतिनिधियों का लगातार सहयोग मिल रहा है । उक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष कोचट्टा ने दी।