सभी निवेश कर्ता का जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक चैन से नहीं बैठेंगे – श्री सोलंकी

जावरा (अभय सुराणा ) । मध्य प्रदेश और देश भर के सहारा इंडिया कंपनी से पीड़ित और अन्य चिटफंड कंपनियों से पीड़ित हजारों लोगों ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी । देश भर से आए लोगों को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया । दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक लंबे समय से सहारा पीड़ित अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई का इंतजार कर रहे थे परंतु वर्तमान सरकार के गृहमंत्री ने कुछ दिन पूर्व आम जनता को राहत पहुंचाने के बजाय चुनावी लॉलीपॉप दिया है मैं पूछना चाहता हूं कि दस करोड़ लोगों को 5000 करोड़ रुपए किस तरह वितरित किए जाएंगे , यदि उन रुपयों को इस संख्या में बांटा जाए तो प्रति व्यक्ति ₹500 हिस्से में आएगा । श्री सिंह ने आरोप लगाया की वर्तमान केंद्र सरकार गरीब जनता का पैसा लौटाने की बजाए सहारा प्रबंधन को बचाने में ज्यादा उत्सुक दिख रही है इसीलिए 18 जुलाई को सहारा रिफंड पोर्टल लांच होने के दिन ही समस्त भाजपा शासित राज्य सरकारों ने सहारा के खिलाफ चल रही कार्यवाही को निस्तारित करने की एडवाइजरी जारी कर दी। दिग्विजय सिंह उपस्थित हजारों लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और वे स्वयं अपनी पूरी शक्ति के साथ पीड़ित लोगों के साथ हैं उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक भरपूर प्रयास करेंगे ।
आंदोलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि ना सिर्फ सहारा बल्कि समस्त चिटफंड कंपनियों की ठगी से पीड़ित एक एक निवेशक के भुगतान तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सोलंकी ने आह्वान किया कि यदि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पूर्व सहारा से भुगतान नहीं होता है तो पीड़ित निवेशक भाजपा को मतदान नहीं करें ।
आंदोलन को ठगी पीड़ित जमाकर्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल आजाद ,जन आंदोलन न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला, नीरज शर्मा, बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संसार सिंह सहित देशभर से आए वक्ताओं ने संबोधित किया । आंदोलन में संघर्ष समिति के नरेंद्र ऊंटवाल, गिरजा शंकर दायम, विक्रम सिंह पवार ,जीवन दायम, विजय जाधव, राम गोपाल गहलोत, मुकुंद सोलंकी, राजेश सलित्रा,दिनेश राठौर ,जगदीश चंद्र धनोतिया, दिनेश सैनी , वीरपाल सिंह राठौड़ सत्यनारायण पाटीदार, भंवरलाल बमता के साथ ही हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।