
जावरा (अभय सुराणा ) । श्रीमती हेमलता भाटी ए एन एम के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ दीपक पालडिया ने कहा श्रीमती भाटी ने निष्ठा पूर्वक ,ईमानदारी से अपनी 34 साल की सेवाये जनता को प्रदान की,कोरोना काल मे भी 24 घण्टे डयूटी की,श्रीमती भाटी से नये स्टॉफ को प्रेरणा लेना चाहिये,, अतिथि CBMO डॉ शंकर लाल खराड़ी ने कहा श्रीमती भाटी ने पूरा सेवाकाल 34 साल का एक ही जगह से उप्लाई से पूरा कर एक मिसाल कायम की है, आपका व्यक्तित्व हमे प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम को बसंतीलाल मईडा,हंसराज नीमा, अनिल पटेल,महरधी मण्डलोई, ज्योति पांचाल,किरण गहलोत,दिनेश उपाध्याय, भागवंती राठौर, मीनाक्षी , रेखा, आदि ने सम्बोधित किया।
अतिथियो का स्वागत सुशीला गोयल,हेमलता व्यास,पूनम दायम,ललिता मेहता,सरला जैन, पुष्पा विश्वकर्मा, लता श्रीरसागर,किरण परिहार, अनिता सिसोदिया आदि ने किया। इस अवसर पर श्रीमती हेमलता भाटी का शाल, श्रीफल एवम स्म्रति चिन्ह देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया एव आभार ज्योति पांचाल ने माना।