अजा-जजा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पोर्टल खोला गया

रतलाम 31 जुलाई 2023 । अनुसूचित जाति, जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के नवीनीकरण आवेदन हेतु एनआईसी पोर्टल 2.0 दिनांक 15 अगस्त तक खोला खोला गया है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के नवीन एवं नवीकरण आवेदन हेतु एम.पी. टास पोर्ट 15 अगस्त तक खोला गया है। समस्त शासकीय, अशासकीय संस्था प्राचार्य, विद्यार्थियों को अवगत कराएं तथा जो विद्यार्थी वर्ष 2022-23 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन दर्ज नहीं करा सके हैं, उन विद्यार्थियों के आवेदन पोर्टल पर दर्ज करवाया जाना सुनिश्चित करें। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास योजानान्तर्गत वर्ष 2022-23 में नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन दर्ज नहीं कर पाए विद्यार्थी उपरोक्त समय सीमा में आवेदन दर्ज करें।