
रतलाम 31 जुलाई। सीनियर ऑडिटर श्री के.एस. चौहान की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम ऑडिट विभाग में आयोजित कार्यक्रम में शाल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान करते हुए भाव-भीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, सहायक संचालक (आडिट) श्री विजयशंकर गुप्ता, असिस्टेंट ऑडिटर श्री लोकेश गोहे, श्री लखनलाल भैंसारे, हेमा परस्ते सहित निगम कर्मचारियों ने श्री चौहान पुष्प गुच्छ व पुष्पमाला से स्वागत किया व उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जल भविष्य की कामना की।