

रतलाम 31 जुलाई। नगर निगम के प्रभारी निगम सचिव श्री भैय्यालाल चावरे, राजस्व उप निरीक्षक श्री सुनील कपूर, सहायक वर्ग 3 साधना शर्मा व कैलाशीबाई भृत्य की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम फायर स्टेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में श्री भैय्यालाल चावरे, श्री सुनील कपूर, साधना शर्मा व कैलाशीबाई द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री भैय्यालाल चावरे, श्री सुनील कपूर, साधना शर्मा व कैलाशीबाई भृत्य को शाल-श्रीफल भेंटकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पार्षद श्री नासिर कुरेशी, पार्षद प्रतिनिधि श्री शेरू पठान, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री भैय्यालाल चावरे, श्री सुनील कपूर, साधना शर्मा व कैलाशीबाई भृत्य को शाल-श्रीफल भेंटकर का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।