6 खिलाडिय़ों को ब्लैक बेल्ट सम्मान

रतलाम। शॉतोकाई इंडिया की रतलाम शाखा द्वारा मई -जून में ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके परिणाम ओकिनावा अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स शॉतोकाई इंडिया हैदराबाद द्वारा जुलाई में घोषित किये गए। रतलाम के नमन चानोदिया, राज वर्धन हरोड, दर्शनी सिंह, युवराज गजवा, वंश सलवाडीया ओर रोमल देतवाल ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस अवसर पर प्रशिक्षक सेंसेई सय्यद रिदा ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।