
रतलाम। सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखरजी ने रतलाम प्रवास के तहत कुष्ठरोगि बस्ती मोतीनगर मे जाकर वहां के पीड़ित मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर सक्षम कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की ।
सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत के प्रमुख अशोक जैन चौटाला ने कहा कि श्री चन्द्रशेखरजी भाई साहब ने बस्ती के अवलोकन के दौरान सविता प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख श्रीमती पार्वती चौहान के पति श्री प्रेमसिंह चौहान का निधन होने पर उनके निवास स्थान पर जाकर अपनी और से दुःख प्रकट कर शौक संवेदनाओ के साथ परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर प्रांत के सचिव रविंद्र पांडे , जिला अध्यक्ष राजेश चौहान जिला सचिव महेंद्र भरकुंदीया ,नीरज परमार,महेश राठौर साथ मे था।