मैं तेरी पहचान फिल्म के पोस्टर का विमोचन

इंदौर । महावीर भवन इन्दौर में राष्ट्र संत कमलमुनी कमलेश के सानिध्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के ऊपर निर्मित फिल्म मैं तेरी पहचान के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ललीत जी भंडारी, कवर साहब सुराना, राकेश चोरड़िया, सुरेश राका, रमेश जी भंडारी आदि समाजजन उपस्थित थै । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर नाहर ने दी । श्री नाहर ने बताया की उक्त फिल्म 12 अगस्त को यूट्यूब पर लांच कर दी जाएगी, साथ ही फिल्म की सफलता के लिए राष्ट्र संत ने अपना सुभाशीष प्रदान किया ।