थाना दीनदयाल नगर रतलाम पुलिस द्वारा चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मश्रुका बरामद

रतलाम। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.01.23 को फरियादी राहुल पिता बालजी गरासिया निवासी सुरज श्री कालोनी रतलाम द्वारा थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर सूचना कि दिनांक 17.01.2023 को मैं सुरज श्री कालोनी से अपनी मोटर साइकिल से हिम्मत विहार कालोनी जा रहा था । रास्ते मे अज्ञात लोगो व्दारा मेरा बैग चोरी कर लिया ,जिसमे मेरा सैमसंग कंपनी का एम 52 मोबाईल तथा बैंग में रखे चार हजार रूपये नगदी रखे थे। घटना की सूचना पर तत्काल थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक- 055/2023 धारा 379 भादवि का अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा तकनीकी साक्ष्य मुखबीर से लगातार चर्चा एवं पुराने अपराधिक प्रव्त्ति वाले अपराधियों की लगातार निगरानी कर साक्ष्य जुटाये गये। मुखबीर सूचना के आधार कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रमेश उर्फ लम्बुं पिता जीवन लाल मईडा निवासी ईश्वर नगर रतलाम को राऊंडअप कर घटना में चोरी गया सैमसंग कंपनी का एम 52 मोबाईल, 1500 रूपये जप्त किए गए। आरोपी रमेश उर्फ लम्बुं को तत्काल गिरफ्तार किया जाकर फरियादी का मोबाईल फोन व पैसे बरामद किये गये। तथा उक्त न्यायालय मे पेश कर अन्य चोरीयो व साथीयो के संबंध मे पुछताछ हेतु पीआर पर लिया गया है।
आरोपी – (1) रमेश उर्फ लम्बुं पिता जीवन लाल मईडा निवासी ईश्वर नगर रतलाम
अपराधिक रिकॉर्ड : थाना दीनदयाल नगर रतलाम
अपराध क्र. 587/2020 धारा 294,323,,324.34,506 भादवी।
थाना दीनदयाल नगर रतलाम अप क्रं 557/2021 धारा 379 भादवि
थाना दीनदयाल नगर रतलाम अप. क्र. 36/2022 धारा 25 आयुध अधिनियम
थाना दीनदयाल नगर रतलाम अप. क्र. 332/2023, 25 आयुध अधिनियम

जप्त मश्रुका :- सैमसंग कंपनी का एम 52 मोबाईल कीमती 25000/- रूपये एवं 1500 रूपये नगदी ।
सराहनीय भूमिका : उक्त सराहनीय कार्य में निरी दीपक कुमार मंडलोई, सउनि मुरली मकवाना, प्र आर 24 जगदीश चन्द्र, प्र.आर.338 नवीन कुमार पटेल, प्र.आर.404 अशोक मईड़ा, आर. 961 रोशन राठौर, आर. 519 बिल्लर सिह, आर.651 रावजी गणावा, आर.900 राणाप्रताप, आर.264 देवीसिंह मोर्य, म. आर 529 प्रमिला राठौर, म.आर.419 मोना शक्तावत, आर 1098 मयंक व्यास (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।