श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का आयोजन आज 1 अगस्त से प्रारम्भ

रतलाम। 19 वर्ष पश्चात श्रावण में आए पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज द्वारा श्रावण पुरुषोत्तम मास में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2023 तक श्री शेषनारायण मंदिर भरावा की कुई पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भागवताचार्य पंडित योगेश्वर शास्त्री जी (संस्थापक  साकेत धाम आश्रम) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इससे पूर्व श्री भागवत जी की पोथी यात्रा श्रीमालीवास स्थित श्री लक्ष्मी माता जी के मंदिर से प्रारम्भ होकर शेषनारायण मंदिर भरावा की कुई पहुंची। कथा के प्रारम्भ में जजमान श्री प्रदीप सोनी (सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक भोपाल)-धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा देवी द्वारा पोथी पूजन किया गया।
कथा के प्रथम दिवस धर्मालुजनों को सम्बोधित करते हुए भागवताचार्य पं. योगेश्वर शास्त्री ने कहा कि 19 वर्ष पश्चात श्रावण में आए पुरूषोत्तम मास में जनता को धर्मलाभ लेना चाहिए इसके लिए विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर अधिक से अधिक धर्मलाभ लेवे एवं अपने जीवन को सफल बनावें ।
संस्थापक अध्यक्ष नवनीत सोनी ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोप. 12 से 5 बजे तक रहेगा। पूर्व अध्यक्ष जगदीश भामा, संजय अग्रोया, न्यास अध्यक्ष राजकुमार बेवाल, उपाध्यक्ष शैलेष जलोतिया, गंगाधर जांगलवा, सचिव रमेश सोनी, कोषाध्यक्ष संजय सोलीवाल, मुकेश जलोदिया, राजेश भामा, मोतीलाल मींडिया, मुकेश अग्रोया, तेजकरण सोलीवाल, भुपेन्द्र मंडावरा, श्यामसुंदर सदेवड़ा, राजेन्द्र अग्रोया आदि न्यास पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निवेदन किया है कि इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करें एवं साथ ही सामाजिक एकता का परिचय देवें ।