प्रधानमंत्री आवास योजना ‘‘शहरी’’ के सीधे प्रसारण को देखा व सुना, 142 हितग्राही हुए लाभान्वित

रतलाम 01 अगस्त । माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘‘शहरी’’ के तहत प्रदेश के 1 लाख से अधिक हितग्राहियों को किये गये हितलाभ वितरण कार्यक्रम के तहत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किये गये कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्री योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री रमेशचन्द्र पांचाल, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम कुमार सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार, श्री ब्रजेश कुशवाह, निगम अधिकारी/कर्मचारी सहित हिग्राहियों ने माननीय श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा दिये गये उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।
आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में रतलाम नगर के 142 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसके तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त के रूप में कुल 99.5 लाख की राशि का वितरण सिंगल क्लीक के माध्यम से किया गया।