रतलाम। लायंस क्लब रतलाम ग्रेटर द्वारा लायन प्रीतम सिंह जी की प्रेरणा से मातृ छाया में 21000 रुपये की राशि देंना तय हुआ था जिसमें 11000 रु. मेहता परिवार , 5000 रु. दिनेश खंडेलवाल , 5000 रु. शरद मूणत द्वारा दिए जाने की घोषणा की गई थी वही शपथ के दिन यह राशि बढ़कर 26000 हो गई (5000 मुकेश पगारिया) आज जब राशि देना का मोका आया तब 5000.00 की सहमति लायन सुरेश नायर की तरफ़ से प्राप्त हुई। सभी की सहयोग से उक्त राशि 31 हजार हो गई। उक्त राशि 31000.00 की राशि मातृछाया को प्रदान की गई। इस अवसर पर मयंक कठियारी दिनेश खंडेलवाल मुकेश पगारिया सुरेश मेहता शरद मूणत प्रीतम सिंह सोढ़ी राजकमल जैन तेजल कठियारी अल्पना खंडेलवाल मनमीन बैद सीमा बोथरा रवि बोथरा मोजूद रहे । संस्था की तरफ़ से अनुज छाजेड राकेश मोदी भी उपस्थित थे।