जावरा को जिला घोषित कराने हेतु जन चेतना मंच शासन के समक्ष अपना प्रबल पक्ष रखेगा

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा को जिला घोषित कराने हेतु जन चेतना मंच जावरा, पिपलोदा, ताल, आलोट एवं खाचरोद तहसील के पंच -सरपंच, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत प्रतिनिधि, नगर परिषद पिपलोदा, बड़ावदा, ताल व आलोट तथा नगर पालिका परिषद खाचरोद व जावरा के पार्षदों के माध्यम से प्रस्ताव लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव (राजस्व) के समक्ष अपना विधि सम्मत पक्ष प्रस्तुत करेगा । शासन व प्रशासन स्तर तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रस्तावित जावरा जिले के पिपलोदा, ताल, आलोट एवं खाचरोद तहसील के विभिन्न समाज के अध्यक्ष, सामाजिक संगठन एवं अन्य संगठनों से चर्चा कर गांधीवादी तरीके से आंदोलन करेगा । यह निर्णय पत्रकार वार्ता में हुआ । जन चेतना मंच के महामंत्री जगदीश राठौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार वार्ता में जन चेतना मंच के अध्यक्ष सुजान कोचट्टा, संघर्ष समिति संयोजक वरुण श्रोत्रिय व प्रकाश बारोड , कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश खारीवाल, उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, कार्यालय सचिव अभय श्रीवास्तव, सचिव विनोद मेहता, संगठन सचिव असलम मेव, कोषाध्यक्ष सुरेश सोलंकी, सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र मकवाना के अलावा जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़‌ वरिष्ठ पत्रकार कन्हैयालाल सोनावा, पवन शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय चौधरी, संरक्षक अभय सुराणा, नाहरू मोहम्मद, प्रेस क्लब सचिव राजकुमार हरण, आशीष शर्मा, मोइन खान, बंसीलाल पोरवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए । इस अवसर पर पत्रकार राज मुछाल, दीपक सोनी, न्यूज़ चैनल संवाददाता जाकिर कुरेशी, भेरूलाल मालवीय, नाहरू खान, कीर्ति बर्रा, राहुल चौहान, शिवम व्यास, धवल धाकड़ व लकी कायस्थ सहित अनेक लोग उपस्थित थे । पत्रकार वार्ता के पश्चात मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश खारीवाल ने आभार माना । पत्रकार वार्ता के पश्चात उपस्थित जन चेतना मंच के पदाधिकारियों ने हम सब ने ठाना है जावरा को जिला बनाना है** की नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल, व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावरा अनिल भाना को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जन चेतना मंच के महामंत्री जगदीश राठौर ने किया ।