
जावरा (अभय सुराणा ) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील को चट्टाने सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही करने वालों के लिए एक बहुत बड़ा सबक है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जिस तानाशाही ढंग से भाजपा के मुखिया व प्रधानमंत्री विपक्ष के साथ व्यवहार कर रहे हैं वह एक प्रकार से प्रजातंत्र का गला घोट रहे हैं। आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने इंडिया के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला दिया तो पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस के साथ-साथ जन-जन में हर्ष की लहर दौड़ गई सभी ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई आतिशबाजी हुई और विश्वास व्यक्त किया कि जीस बेबाक ढंग से संसद में राहुल गांधी की बात को दबाया जा रहा था अब और मुखर होकर राहुल गांधी जनता की आवाज उठाएंगे।एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से स्पष्ट हो गया कि सच्चाई की जीत हमेशा होती है।