पतंजली संगठन द्वारा जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार आधुनिक युग के धन्वंतरि परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मदिवस जो प्रतिवर्ष 4 अगस्त जड़ी-बूटी दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष विशेष तौर पर पहाड़ी क्षेत्र नौगावा कल्ला माताजी मंदिर पहाड़ी पर आयोजन किया गया जिसमें पतंजली संगठन के पदाधिकारी कर्मठ योग शिक्षक सामाजिक आध्यात्मिक संस्थाओं व प्रकृति संरक्षकों गौ सेवकों ने योगदान दिया युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में हरित प्रदेश अंकुर अभियान के तहत लगभग 500 से अधिक जड़ी-बूटी युक्त औषधीय पेड़-पौधों रोपण के साथ घर-घर तुलसी अमृता नीम गिलोय बेल अभियान के तहत उपस्थित जनों को भेंट की गई।
आध्यात्मिक परिवेश में मंदिर प्रांगण स्थित बैठक गुरुजी, के आतिथ्य में नौगावा सरपंच जितेंद्र मेलाका लीलाराम जी गोपाल धाकड़ ईश्वर लाल व्यास भरतलाल डेलनपुर सैलाना नगर सोनी राजेश जाट जगदीश गुर्जर व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में योग प्रकृति जीव सेवकों उत्कृष्ट कार्यकताओं का सम्मान किया गया ।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार पूज्य स्वामी रामदेव जी का दिव्य आशीर्वाद लेकर आएं पहलवान मोहित टांक ने अनुभव साझा किए समाजसेवी गौसेवक दिनेश वाघेला, गायत्री परिवार के विकास शैवाल, राजमल कुमावत, अपार उपाध्याय, जयकृष्ण तिवारी, बाबूलाल टांक, अनिल बरमेचा, राजेश धाकड़, मनीष वैष्णव,अर्जुन पूनिया सुवेक ठक्कर हरीश व्यास, जयकृष्ण तिवारी, राज्य संवाद प्रभारी श्रीमती पिस्ता यादव, डॉ निर्मला डांगी, महामंत्री जयश्री राठोड़,सीमा वर्मा, श्रीमती विमलेश वर्मा, शर्मिला बरमेचा, मुस्कान राय, खुशबू पुनिया, अनिल पुनिया, विकास वर्मा का सहयोग रहा । पौधारोपण पश्चात मालवा के प्रसिद्ध दाल बाफले भोजन प्रसादी ग्रहण की अंत में आभार जिला प्रभारी उत्तम शर्मा महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य ने किया।