वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा का रतलाम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया 

रतलाम । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा एक निजी आयोजन में सम्मिलित होने हेतु रतलाम पधारे । इस अवसर पर रतलाम शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राजेश प्रजापत एवं मतदाता पूर्ण निरीक्षण एवं प्रशिक्षण जिला प्रभारी अमरसिंह शेखावत द्वारा ईटावा माताजी चौराहे पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने आगामी चुनाव के सम्बंध में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई और संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में श्री वर्मा से चर्चा की गई। श्री वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की योजनाओं और भाजपा की विफलताओं की जानकारी आमजन पहुंचाये और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण मत से विजय दिलाने की कोशिश करें । इस अवसर पर मुकेश कोठारी, नासीर कुरैशी, शंकरलाल मालवीय, अफजल नेता, सलीम बागवान, फखरु भाई मंसुरी , मदन पोरवाल, मदन दवे, ललित चौपड़ा, साजिद कप्तान, उमेश शर्मा , सत्यनारायण कसेरा, पुरुषोत्तम कसेरा , निरजंन सोनी, सलीम भाई टेलर, जगदीश कुमावत, किशोर बाबा, किशन जीत कुशवार, कैलाश शर्मा, रामलाल परमार, भरत राठौर , राजू भाई नागर, रसीद गौरी, अनोखीदास बैरागी, चचंल बैरागी, शैतान मल कसेरा, वीरपाल डोडियार, महेश गेहलोत, हसन अली, सुनील डंागी, हेमंत सिंह सोलंकी, मनोज परमार, ओम जी आदि बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।