श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तमंडल का सामूहिक 101वां हनुमान चालीसा पाठ, निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण और जांच शिविर का आयोजन कल

रतलाम। नगर की सामाजिक संस्था श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल द्वारा विगत 2 वर्षों से एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है। मंडल द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाता है। खास बात यह है की चालीसा का पाठ किसी एक मंदिर में नहीं बल्कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हनुमानजी के अलग-अलग मंदिर में निरंतर जारी है। मंडल द्वारा हनुमान चालीसा के लिए शहर के किसी भी क्षेत्र के एक मंदिर का चयन किया जाता है। जिसमें मंडल के सदस्य और क्षेत्रवासी शामिल होते है।
मंडल के पंकज भाटी ने बताया की सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के अंतर्गत मंगलवार को 101वें हनुमान चालीसा पाठ होने जा रहा है। इस अवसर पर सोमवार को भगतपुरी (त्रिपोलिया गेट) स्थित श्रीराम मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना सुबह 5 बजे की जाएगी। इसी बीच दोपहर 12 से 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व जांच शिविर का आयोजन भी होगा। रामायण पाठ का समापन मंगलवार सुबह 6 बजे होगा। जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का 101वां पाठ किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रदीप दुबे,डॉ. देवेन्द्र शाह,डॉ. संजय दुबे,डॉ. आशी अग्निहोत्री,डॉ. मुकेश राठौड़, डॉ. पल्लवी चौधरी ,डॉ. मंगलेश धाकड़ ,डॉ. पीयुष राठौड़ द्वारा लोगों का परीक्षण कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के दौरान ब्लड ग्रुप, शुगर, ब्लड प्रेशर, ECG, लीपीड प्रोफाइल, CBC, थायरॉईड, LFT, युरीया, क्रेटीनीन आदि की जांच निःशुल्क की जाएगी।