रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लैटिनम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रतलाम। रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लैटिनम का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष ऋतु ग्रोवर, मंडल कार्यकारी सचिव दीप्ति कोठारी, सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन विजय जोशी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया तथा रोटरी प्रार्थना की गई । अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगे को पूर्व अध्यक्ष वंदना सोनी ने तथा सचिव हंंसा पट्टनी को पूर्व सचिव गीता दुबे ने कॉलर पहना कर पदभार ग्रहण करवाया । शपथ अधिकारी रोटेरियन विजय जोशी द्वारा अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ नवीन सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में पूरे वर्ष में की जाने वाली सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा गतिविधियों में  विशेष रूप से अंगदान के प्रति जागरूकता लाना, आंगनबाडिय़ों को गोद लेना, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा शिविर, निर्धन घनी बस्तियों मे जागरूकता लाना, रक्त की जांच करना, ब्लड डोनेशन कैंप लगाना और किशोरिया एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच आदि की जाने वाली सेवा गतिविधियां करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
मंडला अध्यक्षता ऋतू ग्रोवर मैं संबोधित करते हुए कहा कि सेवा गतिविधियों में एक से अधिक क्लब मिलकर कार्य करते हैं तो सेवा का दायरा और बढ़ जाता है। सेवा कार्य करने की कोई सीमा नहीं होती है। महिलाओं को शिक्षित करना उन्हें सिखाना है, प्रत्येक बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाना, लड़का हो या लड़की शिक्षा का प्रसार सभी में करना है। पूरे समाज को शिक्षित करना पूरे परिवार की जिम्मेदारी है।
पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने संबोधित करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लैटिनम के नवीन अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी को बधाई दी  कहा कि दृढं संकल्प से कार्य करे और संस्था का नाम रोशन करें। आपने कहा कि सेवा कार्यों के दौरान अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए । समारोह को मंडल कार्यकारी सचिव दीप्ति कोठारी, सहायक मंडल अध्यक्ष एवं शपथ अधिकारी रोटेरियन विजय जोशी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संस्कार कोठारी, प्राचार्य यशवंत मिश्रा, डॉ. मिलिन डांगे, प्रकाश सेठिया, हीरालाल डांगी, राजेंद्र अग्रवाल, प्रोफेसर कटारे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । आयोजन का संचालन डॉ. मनोहर जैन ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव हंसा पट्टनी ने व्यक्त किया।