रतलाम के भविष्य टांक को मुंबई में कामयाबी

रतलाम 9 अगस्त 2023। सेन समाज की उभरती प्रतिभा भविष्य टांक रतलाम ने देश विदेश के कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर टीसीएस टेलेंट हंट प्रतियोगिता में कामयाबी हासिल की। भविष्य टांक गुजराती सेन समाज और गढ़ कैलाश कैलाश सेवा समिति रतलाम के प्रवक्ता सूरजमल टांक के पौत्र है। भविष्य टांक इन दिनों टाटा कंसल्टेंसी सर्विस कंपनी इंदौर (टीसीएस) में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर सेवारत है। गायिकी के हुनर के लिए टीसीएस इंदौर द्वारा चयन उपरांत प्रतिनिधित्व हेतु मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होकर देश विदेश के कलाकारों के बीच फाइनलिस्ट रहे। टीसीएस टेलेंट हंट प्रतियोगिता में सफल रहने पर गुजराती सेन समाज के युवा साथियों के अलावा टांक के स्नेहीजनों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य का कामना की।