मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रतलाम 09 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आह्वान एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व स्वीप नोडल रतलाम श्री अमन वैष्णव की अपील पर रतलाम जिले के धर्मगुरु, समाजसेवी, संस्थाओं के प्रमुख, गणमान्य नागरिक व शासकीय अधिकारी/कर्मचारी कलेक्टर सभाकक्ष में एकत्रित हुए। आयोजन में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप नोडल श्री अमन वैष्णव द्वारा 2 से 31 अगस्त के मध्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिन मतदाताओं के नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़े है, नाम संशोधन है या नाम हटवाना है तो उक्त अवधि में कार्य किया जा सकता है। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से 31 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है; जिसके दौरान कार्य दिवस में मतदान केंद्रों पर समस्त बीएलओ उपस्थित रहेंगे तथा मतदाता का नाम जोड़ने ,घटाने व संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। इस दौरान 12 अगस्त,13 अगस्त, 19 अगस्त और 20 अगस्त को विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने ,घटाने और अन्य संबद्ध कार्य के लिए कार्यलायीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके या अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म गुरुओं द्वारा समाज से सभी वर्ग से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। सभा के अंत में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों के द्वारा मतदाता शपथ ली गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव में रतलाम जिले में अधिकतम मतदान करना करने का संकल्प लिया गया।