रतलाम 09 अगस्त 2023। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के 5 विकासखण्ड आलोट, बाजना, जावरा, पिपलौदा एवं रतलाम में आजादी का अमृत महोत्सव समापन समारोह के रूप में ’ मेरी माटी मेरा देश ‘’ अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान के अंतर्गत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में वसुधा वंदन अंतर्गत 75 पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका का विकास किया गया । प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उचित स्थान पर शीलाफलकम (स्मारक) जिसमें वीरों को समर्पित वचन का उल्लेख कर लगाये गये । वीरों का वंदन, कर्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्थानीय वीरों एवं उनके परिवारों का स्मरण एवं सम्मान किया गया, स्मारक स्थल पर पंच प्रण की शपथ उपरांत सेल्फी पोर्टल पर अपलोडिंग की गई, साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रभात फेरी निकाल कर निर्धारित स्थल पर पहुंचने उपरांत राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान का गायन किया गया। प्रत्येक अमृत वाटिका से मिट्टी के कलश में मिट्टी एकत्रित कर जनपद पंचायत में इकठ्ठा किया गया । समस्त ग्राम पंचायतों से प्राप्त मिट्टी एक कलश में संग्रहित कर नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में दिनांक 27 से 30 अगस्त 2023 को होने वाले समापन समारोह में भेजा जावेगा ।