विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए प्रश्न मंच और वाद-विवाद स्पर्धा 20 अगस्त को

  • शिक्षक दिवस के उपलक्ष में होगी अन्य खेलकूद प्रतियोगिता
  • वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय रहेगा  सोशल मीडिया के विद्यार्थियों पर होने वाले प्रभाव या दुष्प्रभाव  
  • शिक्षकों के लिए विषय रहेगा बढ़ते हुए महिला अपराधों के लिए जिम्मेदार कौन समाज अथवा सरकार

रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिक्षक दिवस 5 सितंबर के अवसर पर शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत 20 अगस्त रविवार प्रात: 10.00 बजे शा. उमावि क्रमांक एक माणक चौक में हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी विद्यार्थियों के लिए तथा शिक्षकों के लिए अलग-अलग वर्ग में प्रश्न मंच एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें समस्त रतलाम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे ।
मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप वर्मा तथा कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र सिंह पवार, श्यामसुंदर भाटी, आरती त्रिवेदी ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय रहेगा सोशल मीडिया के विद्यार्थियों पर होने वाले प्रभाव या दुष्प्रभाव ।  वहीं शिक्षकों के लिए विषय रहेगा बढ़ते हुए महिला अपराधों के लिए जिम्मेदार कौन समाज अथवा सरकार । उक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मंच द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । इसके साथ ही दिनांक 27 अगस्त रविवार को प्रात: 9.00 नेहरू स्टेडियम में विद्यार्थियों शिक्षकों के लिए एथलेटिक प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक स्पर्धा का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुरोध सर्वश्री डॉ सुलोचना शर्मा, मुरलीधर जी चांदनी वाला, ओपी मिश्रा, कृष्ण चंद्र ठाकुर, राधेश्याम तोगड़े, नरेंद्र सिंह राठौड़, गोपाल जोशी, रमेश उपाध्याय, मनोहर प्रजापति, चंद्रशेखर लश्करी, मदनलाल मेहरा, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, रमेश परमार, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़,  रक्षा के कुमार, कविता सक्सेना, कमल सिंह राठौड़, वीरेंद्र कैथवास, रघुनाथ खराड़ी, देवेंद्र वाघेला, सांवलिया राव ऊर्फिना डेनियल आदि ने किया है।