सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया

रतलाम। रतलाम के फार्मासिंथ के ओपी मेहर ने बताया कि हमने 12 करोड़ टैबलेट डॉक्टर, केमिस्ट के सहयोग से जरूरतमंद को पहुचाई जिसका सीधा फायदा जनता को 48 करोड़ का मिला। इसमें जिसने सहयोग किया उन सभी का सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया और अमर शहीदों को याद किया। उक्त अभियान 8 अगस्त से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा जो पूरे भारत में चलेगा और रतलाम-झाबुआ में ओपी मेहर इसको पूरा करेंगे। आज मूणत मेडिकल पर हर्ष वर्धन मूणत को भी इस अभियान का हिस्सा होने पर सम्मान किया गया। यह सब श्री अरविंद कुमार गुप्ता जी दिल्ली की प्रेरणा से हो रहा। 15 अगस्त से पूर्व सभी को तिरंगा दुपट्टा पहनाया पहनाया जा रहा और राष्ट्र प्रेम की भावना का प्रचार किया जा रहा है।