अपने मन में दूसरों के प्रति मलिन भावना रखकर अपने मन मंदिर को गन्दा ना करे – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

महिला मंडल ने तपस्वियों का अभिनंदन किया

इंदौर महावीर भवन 11अगस्त 2023 । किसी को नीच निगाहों से देखने वाला उससे बड़ा दुनिया में और कोई नीच और पापी नहीं हो सकता । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते कहा कि उसमें कभी महानता के विचारों का विकास नहीं हो सकता वह साक्षात परमात्मा का अपमान कर रहा है।
मुनि कमलेश ने बताया कि प्रत्येक प्राणी में परमात्मा का अंश विद्यमान है जो हर आत्मा को परमात्मा स्वरूप मानकर सम्मान और प्यार करता है उसी का धर्म में प्रवेश है ।
उन्होंने बताया कि अपने मन में दूसरों के प्रति मलिन भावना रखकर अपने मन मंदिर को गन्दा ना करे। राष्ट्रसंत ने कहा कि नारी, पुरुष, गरीब-अमीर, छोटे-बड़े के भेदभाव से जो किसी का मूल्यांकन करता है वह अज्ञानी है। जैन संत ने बताया कि जो अपने आप को सबसे नीचा मानता है वही प्रभु की निगाह में पूजनीय बनता है उपासना का सच्चा अधिकारी कहलाता है। तपस्वी श्री अक्षत मुनि जी के आज तेरवा उपवास है आगे बढ़ाने के भाव है, सरोज बहन भटेवरा के 41 उपवास का अभिनंदन समारोह चंदन वाला महिला मंडल ने आयोजित किया । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कार्यकर्ता पुष्पा जैन अगर 51 उपवास लेकर तपस्वी का अभिनंदन किया । सुनीता छजलानी मंजुलाबेन वटोदरा मधु मांडलिक आजाद नरेलिया शशि बोथरा मंजुला कोठारी एवं आदर्श ज्योति महिला मंडल ने स्वागत किया, कौशल मुनि जी ने मंगलाचरण किया । घनश्याम मुनि जी ने सभा को संबोधित किया । आभार रमेश भंडारी ने व्यक्त किया, प्रकाश भटेवरा ने संचालन किया।