जावरा-कालूखेडा-ढोढर मार्ग के टेंडर लगे, बायपास मार्ग को मिलेगी गति

रतलाम 11 अगस्त 2023 । विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयास से स्वीकृत जावरा-कालूखेडा-ढोढर सडक मार्ग कार्य के टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पाण्डेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र के दो प्रमुख सडक मार्गो के प्रस्ताव केन्द्रीय सडक निधि के लिए भेजे थे स इस हेतु केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से स्वीकृति के लिए आग्रह किया था। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भी मांग की थी। जिसके फलस्वरूप म.प्र.शासन द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्तावों में इस कार्य को प्राथमिकता से सम्मिलित किया था। डॉ पाण्डेय के निरंतर प्रयास के फलस्वरूप सीआरआईएफ योजना अंतर्गत लगभग 22.64 किमी लम्बे जावरा-कालूखेडा-ढोढर सडक मार्ग को स्वीकृति दी थी। लगभग 37 करोड़ 33 लाख 84 हजार रु की लागत से बनने वाले इस सडक मार्ग की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 18 माह में पूर्ण होने वाले इस सडक मार्ग से अनेक ग्रामो को सीधा लाभ मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।
वही जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयास से स्वीकृत हुए बरगढ़ फंटा से भेसाना फंटा बायपास सडक मार्ग निर्माण कार्य को गति मिलना शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के लिए आधिपत्य पत्र जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पाण्डेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र को सडक मार्ग की बड़ी सौगात दिलाते हुए बीते समय लगभग 18 किमी लम्बे लगभग 37 करोड़ 60 लाख रु की लागत वाले बरगढ़ फंटा से भेसाना फंटा तक बायपास सडक मार्ग निर्माण की स्वीकृत दिलाई थी। इस मार्ग में 4 करोड़ 42 लाख रु भू अर्जन की राशि भी स्वीकृत हुई। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा एलओए पत्र जारी करने के बाद कार्य को गति मिलने लग जायेगी।