वार्ड क्रमांक 33 में बिछेगी नवीन पेयजल पाईप लाईन

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 11 अगस्त । वार्ड क्रमांक 33 में महाराणा प्रताप चौक से होते हुए ओवर ब्रीज के सहारे-सहारे होते हुए राजस्व नगर के तिराहे तक नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, श्री शैलेन्द्रसिंह अठाना, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, पार्षद श्री नासिर कुरेशी, पूर्व पार्षद श्री रजनीकांत व्यास, श्री फय्याज मंसूरी, क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि श्री विजयसिंह चौहान सहित क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान परिषद शहर के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है। वार्ड क्रमांक 33 में महाराणा प्रताप चौक से होते हुए ओवर ब्रीज के सहारे-सहारे होते हुए राजस्व नगर के तिराहे तक 8 व 6 इंच की एचडीपीई पेयजल पाईप लाईन 7.50 लाख की लागत से बिछाई जायेगी। कार्य पुरा होने पर वार्ड के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होने नागरिकों से आव्हान किया कि वे स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करें, अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री अविनाश अग्रवाल, सुनील मालपानी, विनोद दुबे, ब्रजमोहन गेलड़ा, प्रहलाद राठी, भानुप्रताप सिंह, दीपक पंड्या, शारदाबाई, हेमलता राठौड़, प्रीति मालपानी सहित क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थीं।