दीनदयाल नगर ए व डी सेक्टर की खुली भूमि का होगा सौन्दर्यीकरण

महापौर श्री पटेल ने किया पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमिपूजन

रतलाम 11 अगस्त । वार्ड क्रमांक 20 दीनदयाल नगर स्थित ए एवं डी सेक्टर की खुली भूमि में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार सोनी, महापौर परिषद सदस्य श्री दिलीप गांधी, श्री धर्मेन्द्र व्यास पार्षद श्री रणजीत टांक, क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती संगीता सोनी, पार्शद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री राकेष नागर, श्री श्याम सोनी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती संगीता सोनी ने बताया कि दीनदयाल नगर स्थित ए एवं डी सेक्टर की खुली भूमि में कचरा एवं गंदगी ना हो इस हेतु इस भूमि के सौन्दर्यीकरण हेतु 14.45 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाये जायेंगे। कार्य पुरा होने पर यह भूमि स्वच्छ व सुन्दर दिखाई देगी। भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्रिय नागरिक सर्वश्री प्रमेन्द्र नाहटा, राजेश बाफना, उमेश कुमावत, राहुल शर्मा, शंकर दा शर्मा, नानक हिंगोरानी, डॉ0 दिलीप सोनी, लक्ष्मीनारायण पँवार, जीवन पँवार, दिलीप जैन, शंकरलाल राठौड़ झाला, शंबुलाल भाटी, लोकेश कटारिया, चंद्रशेखर शर्मा, निलेश पोरवाल, दिलीप एरिया, नंदकिशोर सोनी, शिखा सोनी, मंजू वर्मा, ललिता राठौड़, बबीता डामोर, अंजू सोनी, आशा तिवारी, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंड़ल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी ने एवं आभार वार्ड सयोजक श्री श्याम सोनी ने माना।