जीतो लेडीज़ विंग की एक्ज़ीबिशन उड़ान का हुआ इनॉगरेशन

रतलाम । जीतो लेडीज विंग द्वारा लायंस हॉल में होने वाली दो दिवसीय एक्ज़ीबिशन – उड़ान जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना है , आज उसका शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण द्वारा कि गई जो कि इस प्रोजेक्ट की कनवेनर राखी जैन व को-कन्वेनर अर्चना मेहता, आस्था बोथरा और सोनम चानोदिया के द्वारा हुआ। जीतो चैयरपर्सन रितिका संघवी ने चीफ गेस्ट मिसेज़ नीलम नरेंद्र जी सूर्यवंशी व स्पेशल गेस्ट मिसेज़ हनी सुनील जी डोरा और मिसेज़ कविता संजीव जी पांडेय व मनीषा विजय जी चौहान सभी को संबोधित करते हुए उड़ान एक्जीबिशन में सभी का स्वागत किया । इस उड़ान का सभी एक्ज़ीबिटर्स को बहुत दिन से इंतज़ार था । शहर की ये बड़ी एक्ज़ीबिशन है जिसमें चालीस स्टाल्स के साथ साथ टैटू आर्टिस्ट व गिटारिस्ट भी बुलवाए गए है । चीफ गेस्ट नीलम जी ने उड़ान को बहुत सराहा व सभी महिलाओं को व्यस्त रहकर भी इसकी पहल करने पर सराहना करी। स्पेशल गेस्ट हनी डोरा जी व कविता पांडेय जी ने भी सभी को शुभकामना दी । सुरभि लूनिया, चार्ली काँसवा, सोनाली जैन, सीमा बोथरा, उषा भंडारी, रमीला सकलेचा, राखी मेहता ने सभी गेस्ट्स को मोमेंटो प्रदान किए । संचालन सलोनी पावेचा ने किया । जीतो चैप्टर से राजकलमल जैन , अशोक सुराना, संजय गोधा, अशोक जी लाला व साथ में मयूर गांधी और संगीता जयंत जैन , सुनीता राजकमल जैन आदि भी उपस्थित थे। सेक्रेटरी श्वेता पाटनी ने सभी उपस्थित गेस्ट्स, जीतो मेंबर्स , सभी एक्ज़ीबीटर्स और सभी का जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया सभी का आभार व्यक्त किया और सभी से अनुरोध किया के सभी इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाये । मीडिया प्रभारी योगिशा बरमेचा ने बताया कि हम आगे भी इसे आयोजित करेंगे ।जीतो एक टीम के रूप में काम करती है इसमें रानी मोदी , संगीता कोठारी, शिखा पोरवाल, शैला हरकावत, ख़ुशबू पूंजावत, रुचि मांडोत, सारिका नहर आदि सदस्य मौजूद थे । आगे भी जीतो ऐसे ही सोसियल कॉज़ करती रहेगी ।