
रतलाम। इनर व्हील क्लब ऑफ़ रतलाम गोल्ड द्वारा गोद ली हुई राजस्व कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस कार्यक्रम में वहा उपस्थित १५ महिलाओ की गोदभराई की गयी जिस में प्रत्येक महिला को खोपरे का गोला,गुड़,बादाम, किशमिश , चना, फल,मालपुए आदि सामान दिया गया स्तनपान करने वाली महिला को स्तनपान से शिशु को होने वाले फायदों से अवगत कराया गया और उन्हें भी पौष्टिक सामग्री वितरित की गयी। यह जानकारी क्लब की अध्यक्ष सीमा बोथरा ने प्रदान की. इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर हेमलता वासन क्लब सदस्य सुनीता मूणत, सुनीता श्रीनिवास जैन,टीना सुरेका ,मनमीन कौर बैद ,रेखा अग्रवाल ,मोनाली पीपाड़ा आदि सदस्य मौजूद थे।