रतलाम 13 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को मौन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस से पूर्व पार्टी कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस पर एकत्र होकर आजादी के समय देश विभाजन पर समाचार पत्रों मे प्रकाशित लेख आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर शाम 5 बजे सैलाना बस स्टेण्ड स्थित पोस्ट ऑफिस पर प्रदर्शनी अवलोकन के बाद मोन जुलुस निकलेगा,जो पोस्ट ऑफिस रोड़ से सैलाना बस स्टेण्ड होते हुए शहीद चौंक पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार एवं कीर्तिशरण सिंह ने जिले मे निवासरत् प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी, वरिष्ठजन कार्यकर्ता साथियो से मौन जुलुस मे अधिक से अधिक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।