मन की शांति के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सराहनीय सेवा – महेंद्र कटारिया

रतलाम 13 अगस्त । प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय ध्वजारोहण कार्यक्रम के अंतर्गत आज 13 अगस्त 2023 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के जावरा रोड, गौरव पैलेस कॉलोनी स्थित, भाग्योदय भवन पर 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने विचार व्यक्त करते हुए भ्राता महेंद्र कटारिया जी ने कहा कि यह भाग्योदय भवन मन की शांति एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में इफ्का लेबोरेटरी के डी.जी.एम. इंजीनियर श्रीनिवास मूर्ति जी ने कहा कि सेवाकेंद्र पर आकर मैंने साप्ताहिक कोर्स कर जीवन में असीम शांति का अनुभव किया है। विशेष अतिथि समाजसेवी एवं आर्किटेक्ट भ्राता नवीन व्यास जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।
सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत में श्वांस लेने का बहुत सुंदर तोहफा दिया है। अध्यात्म की भाषा में स्वतंत्रता का अर्थ है कि हमें स्वयं पर अनुशासन कर स्वयं एवं समाज को खुशहाल बनाना है। कुमारी हिमानी व्यास द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। ब्रह्माकुमारी नीलम बहन, पूजा बहन एवं आरती बहन ने अतिथियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। देश की आन-बान और शान का प्रतीक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान समस्त अतिथियों एवं भाई बहनों द्वारा किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा, लोकेंद्र पाल सिंह, कृष्ण कुमार चौहान, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र मरमट, संजय पालीवाल, जीवनदास बैरागी, विजय सिंह, मनीष राठौड़, विशेष पालीवाल, बृजेश झा, मनोहर गहलोत, नैतिक मोड़िया, बहन सूर्या मूर्ति, उषा मित्तल, सरोज मोड़िया, वैष्णवी चौहान, राखी फातोड, रेखा फातोड, सरिता बिडवाल, सोनल धारवाल, मानसी केसवानी, सुमित्रा शर्मा, सावित्री मरमट, सीमा सोनी, जयबाला सोनी, राधा राठौर, संगीता राठौर, नैतिक मोड़िया, यशस्वी मोड़िया, सरिता ओझा, एवं बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन बहन धर्मा कोठारी द्वारा किया गया।आभार संगीता राठौर द्वारा किया गया।