स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया

रतलाम 13 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाने के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी , जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई । इसके साथ ही 15 अगस्त के अवसर पर की जाने वाली समस्त तैयारियों को पूर्ण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी मौजूद रहे।