मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई

रतलाम 13 अगस्त 2023। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर मानव श्रृंखला बनाई गई एवं शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने उपस्थितजनों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।