
रतलाम। ग्राम पंचायत रामगढ़ बोरखड़ा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि बद्रीलाल चौधरी सरपंच सीताबाई उपसरपंच सुखबीर सिंह चौधरी ग्राम पंचायत के समस्त पंचगन माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के शिक्षकगण गणमान्य नागरिकगन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बड़े हर्ष उल्लास से स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया गया पंचायत भवन पर झंडा वंदन सरपंच सीताबाई उपसरपंच सुखवीर सिंह ने किया। माध्यमिक विद्यालय पर झंडा वंदन बद्रीलाल चौधरी सांसद प्रतिनिधि किया गया कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती एवं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया अतिथियों का संस्था के प्रमुख प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया जन गण मन की प्रस्तुति दी गई एवं छात्र-छात्राओं द्वारा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई पारितोषिक के रूप में कॉपी एवं कलम वितरित की गई।