


रतलाम। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस विभाग द्वारा हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया । वार्ड नं 21 सिलावटों का वास में पार्षद श्रीमती केशरबाई एवं जिलाध्यक्ष गोपाल चंदवाडिय़ा द्वारा झंडा वंदन किया गया । राष्ट्रगान के पश्चात नागरिकों में मिठाई एवं फल वितरण किए गए तथा बाजना बस स्टैंड चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया । इस अवसर पर विभाग के जिला अध्यक्ष गोपाल चंदवाडिया, किसान नेता रामचंद्र धाकड़, पार्षद श्रीमती केशरबाई, रमेश शर्मा, जितेंद्र पंडित, किशन दादा भामीगामा, कपिल भराडिया, भरत सेन, अशोक गुर्जर, गौरव ठाकुर, प्रकाश पांचाल, ईश्वर रोतेला, आनंदीलाल चौहान, योगेश अग्रवाल, दुर्गा शंकर मोयल, संजय रानवे, राजेश भाटी, जीवांश बिड़वान, संजू, सुनील विडाल, प्रदीप, संतोष काले, शुभम खरे, लल्ला छोटू, जितेन्द्र गोसर, अनिताबाई, बबीता, सुशीलाबाई, आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या क्षैत्रवासी उपस्थित थे।